फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: गोरखपुर-बस्ती मंडल में 24 घंटे में मिले 33 नए कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत

Tue, 26 May 2020 08:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/बस्ती मंडल।

सार

  • बस्ती में एक साथ 16 तो गोरखपुर में आठ, महराजगंज में छह, सिद्धार्थनगर में दो और कुशीनगर में एक केस मिले
  • गोरखपुर और सिद्धार्थनगर में एक-एक बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
COVID-19 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती और गोरखपुर मंडल में सोमवार को 33 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन क्षेत्रों से संक्रमित थे, उन्हें सील कर दिया गया है। दूसरी तरफ बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती गोरखपुर के कोरोना संक्रमित 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, सिद्धार्थनगर में भी मुंबई से लौटे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी मेडिकल कॉलेज में हुई है। इसकी पुष्टि सिद्धार्थनगर की सीएमओ ने की है।  
विज्ञापन

बस्ती में सोमवार को विक्रमजोत के पचवख में क्वारंटीन 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ के मुताबिक कोरोना संक्रमित ट्रक या फिर बस के जरिए बस्ती लौटे थे।

इसी तरह गोरखपुर में आठ नए संक्रमित मिले हैं। इसमें खजनी, उनवल, नवापार, पिपराइच, पीपीगंज और जंगल कौड़िया के मरीज शामिल हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या 53 हो गई।

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों में एक हरियाणा व शेष सभी मुंबई से ट्रक, बसों के जरिए आए हैं। महराजगंज में छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सब नई दिल्ली से लौटे हैं। वहीं, कुशीगनर में एक पॉजिटिव मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें