फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के शहीन बाग से देवरिया में पहुंचे 13 मौलाना, नहीं हुई है किसी की जांच

Wed, 01 Apr 2020 03:08 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिश जिले के खजुरी गांव के एक शिक्षक के घर शाहीन बाग से आए 13 मौलानाओं को तीन कमरों में क्वारंटीन में रखा गया है। इनमें से किसी का भी जांच नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल इसकी जानकारी एडिशनल सीएमओ को दी है।

विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी समीउल्लाह खुखुंदू जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक हैं। बताया जा रहा है कि उनके यहां जमात के 13 मौलाना दिल्ली के शहीन बाग से चलकर यहां आए हुए हैं।

पुलिस और शिक्षक के मुताबिक सभी मौलाना 10 मार्च को दिल्ली से चले और 11 को प्रयागराज पहुंचे। वहां से फिर 16 मार्च को चले और खजुरी गांव में 17 को पहुंचे थे। तबसे सभी मौलाना शिक्षक समीउल्लाह के यहां रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीन कमरों में सभी मौलाना को क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन


पुलिस को खबर मिलते ही एसओ श्यामसुंदर तिवारी मौके पर पहुंचकर जिला मुख्यालय पर सूचना दी। एडिशनल सीएमओ ने जांच टीम भेजने की बात कहीं है।

ये हैं मौलानाओं की सूची

  • मोहम्मद निजामुद्दीन
  • लियाकत
  • मोहम्मद मुस्लिम
  • राशिद अली
  • मोहम्मद अनवर
  • मोहम्मद फईम
  • वसीम
  • सुहेल
  • दानिश
  • जावेद
  • नासिर
  • गुड्डू
  • शहजाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें