फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शुरू नहीं होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अप्रैल से शुरू नहीं होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन

देवरिया। पहली अप्रैल से होने वाली गेहूं की खरीद अभी शुरू नहीं हो पाएंगी। लॉक डाउन से क्रय केंद्रों को मुक्त नहीं किया गया है। खाद्य आयुक्त ने 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू कराने का प्रस्ताव सरकार को दिया है। सरकार ने अभी इस संबंध में कोई निर्णय फिलहाल नहीं लिया है।
जिले में गेहूं खरीद के लिये अभी 121 क्रय केंद्र बनाये गए हैं। जिनके द्वारा पहली अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होने वाली थी। कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉक डाउन में खरीद केंद्र अभी बंद ही रहेंगे। हालांकि जिले में अभी गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार नहीं है। इक्का दुक्का स्थानों पर ही गेहूं की कटाई हो रही है। रामनवमी के बाद फसल की कटाई का कार्य तीव्र गति से शुरू हो जाएगा। किसानों की सुविधा को देखते हुए सरकार ने गेहूं की कटाई करने वाले मशीनों को लॉक डाउन से मुक्त किया है। किसान अपनी उपज को बेचने के लिए अभी से परेशान हैं। जनपद की सीमाएं बंद होने से गेहूं की प्राइवेट खरीद पर भी असर पड़ेगा। जिले में निजी खरीद करने वाले लोग प्रतिदिन दर्जनों ट्रकों से गेहूं बिहार भेजते थे। जो अभी संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में जनपद के किसानों की भारी आवक क्रय केंद्रों पर होगी। डिप्टी आरएमओ जितेंद्र यादव ने बताया कि गेहूं खरीद की सारी तैयारी कर ली गई है। जिले के किसानों की संपूर्ण उपज को खरीदा जायेगा। जनपद में बोरे व पैसों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी सभी किसानों का भुगतान उनके खातों में पीएफएमएस से किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी किसानों से पंजीकरण कराने की अपील किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अमित किशोर का कहना है कि गेहूं की सफल अभी तैयार नहीं हुई है। गेहूं क्रय की पूरी तैयारियां कर ली गई है। जल्द ही क्रय केंद्र खोलकर गेहूं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें