फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गीडा में किराए पर चल रही हैं कई फैक्टरियां, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछले दिनों गीडा सेक्टर 13 में किराए पर संचालित नूडल्स बनाने वाली फैक्टरी में हुआ था विस्फोट
विज्ञापन

- आवंटी के बजाय कोई और चला रहा था कारखाना, अब दूसरों की भी हो रही है जांच


सहजनवां। गीडा के विभिन्न सेक्टरों में तमाम फैक्टरियां किराए पर संचालित हो रही हैं और गीडा प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है। पिछले दिनों सेक्टर 13 में नूडल्स फैक्टरी में हुए धमाका के बाद अब गीडा प्रशासन ने ऐसी फैक्टरियों की जांच शुरू कराई है। मंगलवार को सेक्टर 13 व 15 मिलाकर 50 फैक्टरियों की जांच की गई। इनकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आने की संभावना है। चर्चा है कि जांच में कई ऐसी फैक्टरियां मिलीं, जिनके संचालकों के पास वैध कागज नहीं थे।
गीडा के विभिन्न सेक्टरों में 600 से अधिक फैक्टरियां संचालित हैं। पिछले सप्ताह सेक्टर 13 में एक नूडल्स बनाने वाली फैक्टरी में धमाका हुआ था, जिसमें दो लोग की मौत हो गई थी, जबकि दो का अभी भी इलाज चल रहा था। सात में से तीन लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस घटना की जांच के दौरान अफसरों के सामने यह तथ्य आया कि जिस व्यक्ति के नाम से इस फैक्टरी के लिए जमीन आवंटित हुई थी, उसने इसे किसी महिला को बेच दिया था। बाद में उस महिला ने किराए पर किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया। आधे प्लॉट पर एक शख्स जहा गत्ता बनवाता है, वहीं दूसरा नूडल्स बनाने का कारखाना चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए औद्योगिक क्षेत्र में संचालित फैक्ट्रियों के जांच के लिए सीईओ गीडा अनुज मलिक ने टीम गठित कर जांच का आदेश दिया है। मंगलवार को सेक्टर- 13 में प्रबंधक श्वेताब, सहायक प्रबंधक विवेक वर्मा और राजेंद्र ने 15 फैक्टरियों की जांच की। बताया जा रहा है कि इसमें दो फैक्टरियां किराए पर संचालित होने की जानकारी टीम को मिली। उन्होंने अभिलेख के साथ मालिक को गीडा ऑफिस आने का निर्देश दिया है। सेक्टर -15 में प्रबंधक मयंक मंगल, बृजेश अग्रहरी ,अनूप कुमार सिंह ने 35 फैक्टरियों की जांच की। इसमें से कुछ बंद मिलीं तो कुछ के अभिलेख नहीं थे। उम्मीद है कि जांच टीम बुधवार को गीडा सीईओ को अपनी रिपोर्ट देगी, जिस पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें