हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
- फोटो : अमर उजाला।
लखनऊ से सवारी लेकर बेलघाट जा रही प्राइवेट बस रामजानकी मार्ग पर अमोढ़ा बाजार के पास अनियंत्रित होकर गढ्ढे में चली गई। इस हादसे बस पर सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। जेसीबी से खींच कर बस को बाहर निकाला गया। मौके पर पुलिस मौजूद रही।
रामजानकी मार्ग पर लखनऊ-बेलघाट गोरखपुर के सवारी ढोने वाली प्राइवेट बस बुधवार को बेलघाट के लिए जाते समय दिन में करीब पांच बजे अमोढ़ा बाजार के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गड्ढे में पलट गई। हादसे समय बस में चालक परिचालक सहित कुल 18 लोग सवार थे।
बस चालक विनोद चौहान निवासी ग्राम सिंघौरा थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर तथा परिचालक ऋषिकेश यादव निवासी ग्राम भभयां थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर ने बताया कि एक बाइक बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया।
गाड़ी गड्ढे में जाने के बाद गनीमत रहा पलटी नही। बस में बेलघाट जाने के लिए कुल पन्द्रह सवारी थी सभी सुरक्षित हैं। घटना स्थल पर मौजूद सवारियों ने भी अपने आप को सुलक्षित बताया। पुलिस और वहां मौजूद लोगों के सहयोग से बस को जेसीबी से खींच कर बाहर निकाला गया।