फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर को 20 साल बाद मिली इन खास विशेषज्ञों की सौगात, जानिए किन मरीजों को मिलेगा इनका लाभ

Sat, 21 Nov 2020 01:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गोरखपुर जिले में 17 दंत चिकित्सकों की नियुक्ति की है। इनमें 14 चिकित्सकों ने ज्वाइन कर लिया है। ऐसे में अब लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ही बेहतर इलाज मिल सकेगा। जिले में कुल 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैं। इनमें अभी तक चार पर ही दंत रोग विशेषज्ञों की तैनाती थी। शेष पर पदों का सृजन नहीं हुआ था।

विज्ञापन


सरकार की ओर से सभी सीएचसी पर दंत शल्य चिकित्सकों के पदों के सृजन की प्रक्रिया शुरू होने के लगभग 20 साल बाद इनकी तैनाती की गई है। जिन चिकित्सकों ने ज्वाइन किया है। वहां सामानों की खरीद प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि प्रथम चरण में कुर्सी-मेज, दवाएं खरीदी जाएंगी। इसके बाद मशीन की खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी।

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि दंत चिकित्सकों के मिल जाने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। केवल चार सीएचसी पर ही दंत रोग विशेषज्ञ थे। अन्य क्षेत्रों के मरीजों को जिला अस्पताल आना पड़ता था। अब उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा।  
विज्ञापन


इन सीएचसी पर डॉक्टरों ने किया ज्वाइन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलघाट, पाली, भटहट, सहजनवां, उसवा बाबू, बांसगांव, बासूडीहा, कैंपियरगंज, हरनहीं, गोला, शिवपुर, सिंहोरिया, चौरीचौरा, जंगल कौड़िया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें