फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में मुंबई से आए 2 शख्स मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 66

Wed, 03 Jun 2020 11:49 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में जहां इजाफा हो रहा है। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। मंगलवार की रात में मुंबई से आए दो कामगारो को कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई। अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 66 हो चुकी है। जिसमें 39 एक्टीव केस है। पॉजिटिव सामान्य मरीजो को कोबिड अस्पताल पुरैना एवं गंभीर मरीजो को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 29 मई को भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट दो जून की देर रात मिली। जिसके अनुसार दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, यह मुम्बई से आए हैं। दोनो चकरवा टोला धानी के रहने वाले हैं। इस प्रकार जिले में एक्टिव कोरोना केस की संख्या बढ़कर 39 हो गई है।

अब तक कुल केस 66 हो गए हैं। अब तक 26 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि पहले ही एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। कोरोना पॉजिटिव मरीजो की बेहतर ढंग से देखभाल एवं इलाज की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

अब तक 98500 प्रवासी कामगार आ चुके

दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, मुंबई, तामिलनाडू, राजस्थान समेत अन्य प्रांतो से 98500 प्रवासी कामगार अब तक घर आ चुके हैं। इन सभी लोगों को राशन किट प्रशासन की ओर से दिया जा रहा है। साथ ही गांव में ही काम उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। वहीं 1036 निगरानी समितियां प्रवासियों पर नजर रख रही है। साथ ही 15 सामुदायिक रसोई से जरूरतमंदो को भोजन दिया जा रहा है।

710 कोविड केयर बेड
जिले में 710 कोविड केयर बेड उपलब्धता है। संबंधित अस्पतालो में चिकित्सको की टीम एवं कर्मियों की तैनाती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से की गई है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि कोरोना से स्वस्थ होने वालो की संख्या बढ़ रही है।

लोगों को बचाव के नियमो को कडाई से पालन करने की जरूरत है। संक्रमितो के गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर लोगों की स्क्रिनिंग करने के साथ ही संदिग्ध प्रतित होने पर नमूना जांच के लिए भेज रही है। पुरौना कोविड अस्पताल में शिफ्टवार डॉक्टरों एवं कर्मियों की ड्यूटी लगी है।

यह हैं जिले के हॉस्पाॅट गांव
परसौनी बुजुर्ग, मोहनापुर, महुआ महुई, चेहरी, कांध, सरोजनी नगर, नौतनवां, महुआ महुई उर्फ टोला सिपाही, सोन चिरैया, खेसरारी, भरपटिया, ग्राम बभनी बुजुर्ग, फूलमनहा, उसरहवा नर्सरी, मिश्रौलिया, हरखपूरा, पिपरा मौनी, मोजरी, बरगदवा प्रधान टोला हाटस्पाट गांव हैं। गांव को सील कर जरूरी सुविधाएं प्रशासन की ओर से लोगों को मुहैया कराई जा रही है। पुलिस निगरानी में जुटी है।
  • अब तक कुल पॉजिटिव--66
  • ठीक हुए--26
  • मृतक--1
  • एक्टिव केस--37
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें