फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Gorakhpur: मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत 78 में मिले कोरोना पॉजिटिव, दो संक्रमितों की हुई मौत

Fri, 31 Jul 2020 07:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण शहरी क्षेत्र में बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के कुल 393 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 315 निगेटिव व 78 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर भी शामिल हैं।

 

शहरी क्षेत्र में 58 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं दो कोरोना दो संक्रमितों की मौत हो गई। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2008 हो गई है। 904 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं जबकि 1056 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना से अब तक 48 लोगोंं की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमित राजघाट की 52 वर्षीय श्याम दुलारी टीबी अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें शुगर व सांस फूलने की समस्या थी। उनकी मौत बुधवार की देर रात हो गई। वहीं हुमायूंपुर की पूनम भारती की तीन दिन पहले मौत हो चुकी है, वह अधेड़ी रोग से पीड़ित थीं। उनकी मौत गुरुवार को पोर्टल पर अपलोड की गई।

 

कोरोना संक्रमण को लेकर राहत की बात यह है कि 6 ज्यादातर मरीज स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। अभी तक कोरोना संक्रमित आधा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मौत उन्हीं की हो रही है जिन्हें पहले से कोई गंभीर बीमारी थी। वरना सामान्य सेहत वाले लाेग आसानी से इस संक्रमण से बाहर निकल जा रहे हैं।

विज्ञापन

शहर में कहां, कितने मामले मिले

मोहद्दीपुर, दिलेजाकपुर, अलवापुर में चार, गोरखनाथ क्षेत्र, बशारतपुर, झरना टोला में तीन-तीन, मिर्जापुर, गोलघर, शेषपुर, माधोपुर, रसूलपुर, हांसूपुर, शाहपुर, विष्णु नगर, नंदानगर, में दो-दो तथा पैडलेगंज, बेतियाहाता, रेलवे कॉलाेनी, घासीकटरा, शिवपुरी कॉलोनी, यादव टोला, एचएन सिंह चौराहा, जाफरा बाजार, राजघाट, मोहम्मदपुर, अलीनगर, असगरगंज, गल्ला मंडी, बिछिया, विष्णुपुरम, रामजानकी नगर, कूड़ाघाट, नियामत चक, माया बाजार में एक-एक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें