फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में मिले 5 और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 135

Fri, 05 Jun 2020 05:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

संतकबीरनगर में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसमें तीन लोग धर्मसिंहवा क्षेत्र के और एक-एक शख्स महुली और बखिरा क्षेत्र के निवासी है। अब तक जिले में 135 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि छह संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि तीन पॉजिटिव युवक धर्मसिंहवा क्षेत्र के सुकरौली गांव के निवासी है। 19 वर्षीय, 20 वर्षीय और 26 वर्षीय युवक मुंबई में रहते थे। तीनों मुंबई से अलग- अलग तिथियों में पिकअप से लौटे थे। लोहरसन में थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद तीनों अपने- अपने घर क्वारंटीन थे।

बखिरा क्षेत्र के सटे पौनी में पूर्व में पॉजिटिव केस मिला था। रैंडम जांच में सुकरौली के तीनों लोगों का नमूना लेकर मेडिकल कॉलेज जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो तीनों पॉजिटिव मिले है। 55 वर्षीय पॉजिटिव महिला बखिरा क्षेत्र के पौनी गांव की निवासी है। महिला घर पर रहती है।
विज्ञापन

                     

विज्ञापन

बाहरियों ने बढ़ाई चिंता

पौनी में पूर्व में एक शख्स पॉजिटिव मिला था। उसी वजह से रैंडम जांच में महिला का नमूना लेकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, रिपोर्ट आई तो महिला पॉजिटिव मिली है। पांचवा 41 वर्षीय पॉजिटिव शख्स महुली क्षेत्र का निवासी है। मेडिकल कॉलेज में उसका नमूना लेकर जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव मिला है।

अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पांच लोग पॉजिटिव मिले है। अब तक कुल 135 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि छह संक्रमित की मौत हो चुकी है। 60 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। इसके अलावा 75 लोग अभी एक्टिव है। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि 14 जगह हॉट स्पॉट बना है। सभी को नियमों का पालन करके कोरोना से बचाव करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें