फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: बस्ती में 15 कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट आई निगेटिव, प्रशासन ने ली राहत की सांस

Mon, 25 May 2020 03:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। यहां सोमवार को 15 कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बस्ती जिले में के मुंडेरवा लेवल वन के अस्पताल में भर्ती 15 पॉजिटिव की तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 15 लोगों को डॉक्टरों की टीम में थर्मल स्कैनिंग करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। सभी को घर में 15 दिन तक अलग कमरे में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि अभी जिले में 141 केस नहीं बल्कि 140 केस रह गए हैं क्योंकि गाजीपुर की एक महिला की गिनती बस्ती जिले से हटाकर गाजीपुर में कर दी गई है। अभी तक जिले में 43 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और दो की मौत हो चुकी है। ऐसे में यहां कुल 95 कोरोना संक्रमित एक्टिव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें