उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में मंगलवार की देर शाम पांच और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब तक 69 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके है। जबकि छह संक्रमित की मौत हो चुकी है।
एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि देर शाम आई रिपोर्ट में पांच लोग पॉजिटिव मिले है। उसमें तीन लोग कोतवाली इलाके के कोनी गांव के संक्रमित मृतक युवक के संपर्क के है। उसमें दो महिलाएं और एक युवक शामिल है। जबकि चौथा युवक बखिरा इलाके के आम दाद गांव और पांचवा युवक महुली इलाके अतरौलिया नाथनगर का रहने वाला है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि पांच लोग पॉजिटिव पाए गए। डीएम रवीश गुप्त ने भी इसकी पुष्टि की।