फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में मुंबई से आए 2 कामगार मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 46

Wed, 27 May 2020 05:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

  • मुंबई से आए दो कामगार कोरोना पॉजिटव, दो लोग स्वास्थ हुए
  • जांच के लिए भेजा गया 65 नमूना, स्वस्थ होने वाली संख्या हुई 16
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में कोरोना का केस बढ़ने के साथ स्वास्थ्य होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। बुधवार को मुंबई से आए 2 कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं दो कामगार स्वस्थ होकर मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज भी हो गए।

विज्ञापन


बीते एक सप्ताह में 16 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। कोरोना से बचाव के लिए जिले स्तर पर हर संभव कोशिश की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम नमूनो को एकत्र कर जांच कराने में जुटी है। जिले में कोरोना के 46 केस हो चुके हैं। जिसमें 29 केस एक्टिव हैं। जबकि एक की मौत हो चुकी है।

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 25 मई को भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट 27 मई को मिली है। जांच में 2 नमूने पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में  एक व्यक्ति कैंपियरगंज का रहने वाला तथा दूसरा हरखपुरवा सिसवा का रहने वाला है। दोनों मुंबई से आए हैं।
विज्ञापन


वही दो व्यक्ति स्वस्थ होकर मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज हुए हैं। इस प्रकार अब कोरोना से स्वास्थ होने वालों की संख्या 16 हो गई है। बुधवार को 65 नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया।

  • जिले में कोरोना के 46 केस
  • कोरोना एक्टिव 29 केस
  • कोरोना से स्वस्थ 16 लोग
  • कोरोना से मौत एक व्यक्ति
  • जांच के लिए अब तक भेजा गया 1629 नमूना
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें