फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: गोरखपुर-बस्ती मंडल में मिले 16 कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत

Fri, 29 May 2020 02:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • संक्रमितों में सिद्धार्थनगर के सात, महराजगंज के तीन और संतकबीरनगर का एक मरीज शामिल
  • बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सिद्धार्थनगर के व्यक्ति की कोरोना से हुई मौत
विज्ञापन
नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दोनों मंडलों में 16 और संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं दो मरीजों की मौत हो गई है। नए मामलों में सिद्धार्थनगर में सात, महराजगंज और गोरखपुर में तीन-तीन, संतकबीरनगर और देवरिया में एक-एक पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। वहीं मृतकों में एक बस्ती और दूसरा सिद्धार्थनगर का रहने वाला था।

विज्ञापन


बता दें कि सिद्धार्थनगर जिले में सात नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। वह दिल्ली से आया था। मधुमेह रोग से पीड़ित था। 25 मई को इलाज के लिए बीआरडी में भर्ती कराया गया था। जहां कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई। रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी। इसके बाद से वह बीआरडी में भर्ती था। इसकी पुष्टि बीआरडी प्राचार्य गणेश कुमार ने की है।

उधर, महराजगंज जिले में शुक्रवार को दिल्ली, चेन्नई, कुवैत से आए तीन कामगार कोरोना पॉजिटिव जिले में मिले हैं। अब तक जिले में 49 केस कोरोना के मिल चुके हैं। जिसमें 31 केस एक्टीव एवं 17 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई. ए. अंसारी ने बताया कि तीन संक्रमित मिले। इसमें एक व्यक्ति पनियरा क्षेत्र के जरदी गांव का है। वह दिल्ली से 25 मई को आया था। दूसरा व्यक्ति तेनुअहिया गांव का है। वह चेन्नई से 25 मई को आया था। तीसरा व्यक्ति परतावल क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग का रहने वाला है। वह कुवैत से 23 मई को आया था।
विज्ञापन

वहीं संतकबीरनगर में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि धर्मसिंहवा इलाके के बौर ब्यास निवासी 52 वर्षीय शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला है। शख्स गुजरात अहमदाबाद से लौटा था। उसे मुंडेरवा सीएचसी के एलवन अस्पताल में भेजा गया है। अब तक 76 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि छह संक्रमित की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 31 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं।

बस्ती जिले में कोरोना से एक और मौत हो गई है। मृतक मुंबई से 14 मई को बाइक से गांव पहुंचा था। वह आवास विकास में रुका था। उसकी तबीयत अचानक खराब हुई तो 22 मई को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसका नमूना जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा। जहां से शुक्रवार को मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि नोडल अधिकारी डॉ. फख्रेयार हुसैन ने की है।

वहीं देवरिया जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 71 हो गई है। युवक एक सप्ताह पूर्व मुंबई से गांव आया था। जिसके बाद से क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें