इसमें मुंबई और गुजरात से सभी आए हैं। सैंपलिंग के बाद सभी को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। सोनहुला रामनगर गांव और देवकली के युवक गांव के क्वारंटीन सेंटर में थे। ये सभी लोग ट्रक और निजी साधनों से घर पहुंचे थे। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि मेडिकल कालेज से जो रिपोर्ट आई है। उसमें 11 पॉजिटिव और 77 निगेटिव रिपोर्ट आई है। संक्रमितों को सेंट्रल एकेडमी में रखकर इलाज शुरू कर दिया गया है।
67 लोगों का जांच के लिए भेजा गया सैंपल
देवरिया में मंगलवार को 67 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जिला अस्पताल के अलावा सलेमपुर, रुद्रपुर, बरहज, भाटपाररानी, तरकुलवा और पथरदेवा में भी सैंपल कलेक्शन सेंटर संचालित होने लगा है। उधर सात पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उनके संपर्क में रहने वाले परिवार के अलावा अन्य लोगों को ट्रेस करने में स्वास्थ्य महकमा जुट गया है।