फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में 11 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 63

Tue, 26 May 2020 08:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मंगलवार को 11 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 63 पहुंच गई है। एक की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


नौ की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेजा जा चुका है। ऐसे में वर्तमान में जिले में कुल 53 एक्टिव केस हैं। संक्रमितों को सेंट्रल एकेडमी के एल वन कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई और गुजरात से आए सात लोगों की रिपोर्ट मंगलवार सुबह पॉजिटिव आ गई थी, वहीं देर शाम 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक दिन 11 कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया।
विज्ञापन


सदर ब्लॉक के मझगांवा हरैया में एक,  तरकुलवा सोनहुला रामनगर में एक, रुद्रपुर के रामचक में दो, भलुअनी ब्लॉक के देवकली में एक, भगवतीपुर में एक और सदर विकास खंड के पिड़रा गांव में एक संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन

इसमें मुंबई और गुजरात से सभी आए हैं। सैंपलिंग के बाद सभी को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। सोनहुला रामनगर गांव और देवकली के युवक गांव के क्वारंटीन सेंटर में थे। ये सभी लोग ट्रक और निजी साधनों से घर पहुंचे थे। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि मेडिकल कालेज से जो रिपोर्ट आई है। उसमें 11 पॉजिटिव  और 77 निगेटिव रिपोर्ट आई है। संक्रमितों को सेंट्रल एकेडमी में रखकर इलाज शुरू कर दिया गया है।

67 लोगों का जांच के लिए भेजा गया सैंपल
देवरिया में मंगलवार को 67 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जिला अस्पताल के अलावा सलेमपुर, रुद्रपुर, बरहज, भाटपाररानी, तरकुलवा और पथरदेवा में भी सैंपल कलेक्शन सेंटर संचालित होने लगा है। उधर सात पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उनके  संपर्क में रहने वाले परिवार के अलावा अन्य लोगों को ट्रेस करने में स्वास्थ्य महकमा जुट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें