तीसरा पॉजिटिव 36 वर्षीय युवक महुली क्षेत्र के चांदीपुर गांव का रहने वाला है। युवक नवी मुंबई में सेल्समैन था। 15 मई को मुंबई से युवक ट्रक से लौटा था। घर में क्वारंटीन के दौरान बुखार हुआ तो पहले नाथनगर सीएचसी गया, फिर जिला अस्पताल पहुंचा था, जहां नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
चौथा 42 वर्षीय पॉजिटिव युवक महुली क्षेत्र के कोदवट गांव का निवासी है। युवक मुंबई में फर्नीचर का काम करता था। नौ मई को युवक पत्नी व बेटे के साथ बाइक से मुंबई से लौटा था। जुखाम होने पर दंपती और बेटे जिला अस्पताल पहुंचे थे और उनका नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो युवक पॉजिटिव मिला, लेकिन उसकी पत्नी और बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
पांचवां पॉजिटिव 47 वर्षीय शख्स धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के महादेवा गांव का निवासी है। वह मुंबई में कपड़े की सिंलाई का काम करता था। वह 13 मई को ट्रक से मुंबई से लौटा था। सांस लेने में दिक्कत हुई तो जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने नमूना लेकर जांच को भेजा था। इधर शख्स बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती है। रिपोर्ट आई तो शख्स पॉजिटिव मिला।
छठा पॉजिटिव 37 वर्षीय युवक धनघटा क्षेत्र के पचरा बाजार का निवासी है। युवक मुंबई से ट्रक से लौटा था। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद घर में क्वारंटीन था। बुखार हुआ तो जिला अस्पताल पहुंचा, जहां से नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। रिपोर्ट आई तो युवक पॉजिटिव मिला
सातवां 53 वर्षीय शख्स बेलहर थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव का निवासी है। 14 मई को शख्स ट्रक से गांव के छह-सात लोगों के साथ लौटा था। उसकी पत्नी आंगनबाडी कार्यकर्ता है। शख्स को सुरक्षित घर में क्वारंटीन कराया था। सांस लेने में दिक्कत हुई तो शख्स जिला अस्पताल पहुंचा था। जहां से उसका नमूना लेकर जांच को मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।
रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव मिला। शख्स गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसमें दो लोग मेडिकल कॉलेज में तथा एक युवक बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती है। महुली क्षेत्र के चांदीपुर और धर्मसिंहवा क्षेत्र के महादेवा को हॉटस्पॉट बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।