फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में पति-पत्नी सहित मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, जिले में मरीजों की संख्या हुई 114

Wed, 03 Jun 2020 03:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में मंगलवार को 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें बांसगांव के बढ़ईपुरवा निवासी पति-पत्नी व पाली के नेवास गांव के रहने वाले चचेरे भाई-बहन शामिल हैं। इनमें से एक पीपीगंज, एक बेलघाट और एक पिपराइच के भरपुरवा का रहने वाला है।

विज्ञापन


इसके बाद से मरीजों की संख्या 114 हो गई है। इनमें सात की मौत चुकी है। जबकि 25 ठीक होकर घर जा चुके हैं। मौजूदा समय में 79 का इलाज बीआरडी और रेलवे अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक बांसगांव भैरोपार निवासी एक 73 वर्षीय बुजुर्ग 27 मई को मुंबई से आया था। धोबौली निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति 20 मई को दिल्ली से, जिगिना निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति 16 मई को मुंबई से, बढ़ईपुरवा निवासी 75 व 70 बुजुर्ग दंपती मुंबई से आए थे।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

सभी संक्रमित लोगों के गांव होंगे सील

इसके अलावा पाली के नेवास के रहने वाले चचेरे भाई-बहन 28 वर्षीय युवती व 32 वर्षीय युवक 20 मई को गांव आए थे। इन सबको होम क्वारंटीन की सलाह दी गई थी।

इस बीच गांव में 30 मई को टीम पहुंचकर सभी का सैंपल जांच के लिए भेजी थी। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से गांव में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की ओर से सभी गांवों को सील कराया गया है।

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि सात मरीज संक्रमित मिले हैं। गांव में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। परिवार के सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान भी कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि सभी संक्रमितों के गांवों को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मरीजों के संपर्क में आने वाले उनके परिवार और उनके सगे संबंधियों की पहचान के लिए टीम को लगाया गया है। सभी लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें