स्वैब का नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PTI
महराजगंज जिले में आठ और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं पहले से संक्रमित पांच लोग कोरोना से जंग जीतकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिन पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, उनमें से दो निचलौल, एक भुजौली, एक सोनबरसा तथा एक शिकारपुर का निवासी है। वहीं, 173 लोगों के नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए। दूसरी ओर आठ और लोग पॉजिटिव मिले हैं।
उनमें एक मरीज भरगही धानी, एक बनदेही, एक चौक बाजार, एक मिठौरा, एक लोहेपर, एक मेहंदिया तथा दो महराजगंज के निवासी हैं। इस सभी को कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है। अब जनपद में कोरोना के कुल मामले 194 हो गए हैं। एक्टिव केस 42 हैं। वहीं, कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या बढ़कर अब 149 हो गई है।