फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में 12 और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 363

Thu, 02 Jul 2020 03:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गुरुवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 12 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 363 हो गई है, जबकि छह पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें कैली व रूधौली स्थित अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।

विज्ञापन


बता दें कि अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 47 हो गई है। अब तक 15 की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 299 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

जिले में अब तक प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। करीब सवा लाख प्रवासी जिले में आए हैं, जिन्हें पंजीकृत किया गया है। डीएम के मुताबिक अब तक कुल 12332 नमूनों की जांच बीआरडी मेडिकल कॉलेज व स्थानीय स्तर पर ट्रू नेट मशीन से कराई गई है। 11664 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें से 11295 निगेटिव पाए गए हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट में से 346 की निगेटिव रिपोर्ट आई है जबकि 12 पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें