रक्तदान के साथ हुआ रोटरी क्लब के सत्र का शुभारंभ
बस्ती। रोटरी क्लब मिडटाउन के नए सत्र 2020-21 का शुभारंभ रक्तदान के साथ हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने सक्सेरिया इंटर कॉलेज में किया। कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है, इससे हम लोगों की जान बचा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि रोटरी ने अपने सत्र की शुरुआत में ही रक्तदान शिविर का आयोजन कर पीड़ित मानवता को बचाने का रचनात्मक संदेश दिया है। सीडीओ ने पौधरोपण कर रोटरी के प्रकृति संरक्षण कार्यक्रम की सराहना की। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का भाव पैदा होता है। रोटरी क्लब मिडटाउन व इन्हरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 51 यूनिट रक्तदान हुआ।
शिविर में पहली बार डॉ. निधि गुप्ता ने रक्तदान किया। इसके अलावा मनोज अग्रवाल, आनंद गोयल, आशीष श्रीवास्तव व विवेक वर्मा ने 12वीं बार रक्तदान किया। रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि मानवता की सेवा करने के बहुत माध्यम है। रोटरी इंटरनेशनल ने रक्तदान को सबसे बड़ा माध्यम माना है। उप मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह, सचिव अरुण कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अविनाश गुप्ता, राम निवास चौधरी, पुनीत पांडेय, विनीत कुमार, अफजल सिराज, अविनाश गुप्ता, राम निवास सहित आदि ने रक्तदान किया।
इस दौरान डॉ. एके सिंह, डॉ. केके सिंह, जगदीश्वर प्रसाद सिंह, प्रमोद सिंघल, डॉ. अजीत प्रताप सिंह, अनूप खरे, राणा दिनेश प्रताप सिंह, डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, अनुराधा सिंह, कीर्ति आनंद, अंजू, इमरान आदि मौजूद रहे।