फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में निजी अस्पताल के एक डॉक्टर समेत 42 मिले कोरोना संक्रमित, तीन की मौत

Mon, 27 Jul 2020 08:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गोरखपुर में रविवार को 42 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। साथ ही तीन संक्रमितों की मौत भी हुई है। 42 मरीजों में शहर के 32 हैं। इनमें गोरखनाथ क्षेत्र के एक निजी अस्पताल के एक डॉक्टर भी शामिल है।

विज्ञापन


इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज का एक कर्मी, गोरक्षनाथ चिकित्सालय के दो कर्मी, गीता प्रेस और अस्थाई कारागार एक मरीज हैं। इसके बाद से जिले में मरीजों की संख्या 1582 हो गई है। इनमें 751 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 792 मरीजों का इलाज चल रहा है।
 
जानकारी के मुताबिक भौवापार के रहने वाले एक डॉक्टर गोरखनाथ क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करते हैं। बताया जाता है कि वह गोरखनाथ क्षेत्र में ही रहते भी हैं। एहतियात के तौर पर जांच कराई, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आया। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज का एक कर्मी भी पॉजिटिव आया है। 
विज्ञापन


बीआरडी में लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक दिन पूर्व ही एक कर्मी के चार सदस्य पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके अलावा शहर के विकास नगर, सहारा स्टेट, रामनगर, हसनगंज, बशारतपुर, तारामंडल, हड़हवा फाटक, तुर्कमानपुर, गोपालपुर, बिछिया कॉलोनी, गीता वाटिका, आर्यनगर, गीता प्रेस, अस्थाई कारागार, हुमायुपुर में एक-एक मरीज मिले हैं।

वहीं, बेहियाहाता में दो, कूड़ाघाट में तीन, शाहपुर में दो, गोरखनाथ में दो, मोहद्दीपुर में तीन, रुस्तमपुर में दो, इस्माइलपुर में दो मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की कोरोना जांच कराई जाएगी। संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

Trending Videos

इन ग्रामीण इलाकों में मिले मरीज

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में गोला के पुरवा और चिकनिया में एक-एक मरीज, कौड़ीराम के भौवापार में एक, पिपरौली के भरवलिया बुजुर्ग में दो और बहरामपुर में एक मरीज मिला है। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्र में तीन और मरीज मिले हैं। 

कई परिवार भी कोरोना की चपेट में 
शहर में कई परिवार कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसमें कई ऐसे भी परिवार हैं, जिनके कई सदस्य संक्रमित मिले हैं। इनमें इस्माइलपुर के एक ही परिवार के दो लो पॉजिटिव हैं। इनमें एक महिला और एक युवक शामिल है। इसके अलावा बेतियाहाता के एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं।

इनमें एक 50 साल की महिला और एक 17 साल की किशोरी है। बताया जाता है कि दोनों मां बेटी हैं। वहीं, कूड़ाघाट के वार्ड नंबर एक के रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोग भी पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक युवक और दो बुजुर्ग हैं। 
विज्ञापन

तीन संक्रमितों की बीआरडी में हुई मौत 

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती तीन संक्रमितों की मौत सोमवार को हुई है। इनमें शहर के मिर्जापुर का रहने वाला 54 वर्षीय व्यक्ति और सहजनवां के बेलवा निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा कुशीनगर के कुबेरस्थान का रहने वाला एक 54 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना की चपेट में आने से मौत हुई है।

बताया जाता है कि तीनों दो से तीन दिनों के अंदर बीआरडी में भर्ती हुए थे। बीआरडी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।  

आज से शुरू होगा गोरखनाथ अस्पताल
कोरोना मरीजों के मिलने के कारण बंद हुआ गोरखनाथ अस्पताल का संचालन आज से शुरू हो जाएगा। सुबह आठ बजे से सभी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। यह जानकारी गोरखनाथ अस्पताल के अपर निदेशक डॉ कामेश्वर सिंह ने दी। बताया कि आईसीयू में तैनात दो कर्मी संक्रमित मिले थे। 

इस कारण सुरक्षा को देखते हुए 23 जुलाई से अस्पताल का संचालन ठप कर दिया गया था। लेकिन इस बीच पैथालॉजी, ब्लड बैंक, डायलिसिस यूनिट खुले थे। चार दिनों तक अस्पताल में सैनिटाइजेशन कराया गया है। सोमवार से ओपीडी सहित अन्य सुविधाएं शुरू कर दी जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें