गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। सोमवार को 63 मरीज मिले। इनमें सदर के 36, पिपराइच के तीन, सहजनवां का एक, खोराबार के 10, कौड़ीराम के चार व डेरवा के सात मरीज हैं। मरीजों में संविदा पर तैनात एक महिला डॉक्टर, एक दवा व्यापारी और पुलिस लाइंस के 10 कर्मचारी शामिल हैं। इसके बाद से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 754 हो गई है। इनमें 17 की मौत हो चुकी है। 424 ठीक होकर घर जा चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक तारामंडल के वसुंधरा इन्क्लेव निवासी 30 वर्षीय महिला डॉक्टर बरही स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा पर तैनात हैं। उनके साथ फातिमा अस्पताल की 25 वर्षीय युवती भी संक्रमित मिली है। जबकि पुलिस लाइंस के 10 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इनकी उम्र 21 से 42 वर्ष के बीच है।
कोतवाली के माया विहार निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति व रहमत नगर की 53, 30, 43, 46 व 26 वर्षीय महिला, 32, 29, 22 वर्षीय युवक, राजघाट के हनुमान चौक निवासी 26 वर्षीय युवती, मेडिकल कॉलेज के सामने दवा की दुकान के 40 वर्षीय दवा व्यापारी, मिर्जापुर की आठ वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
गगहा की 55 व बरहुआं छपिया की 32 वर्षीय महिला, खोराबार के 32, पिपराइच के मुगलहा निवासी 60, स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच के 39, मठिया निवासी 34, तुर्कवलिया निवासी 22, जगतबेला के मझगांवा निवासी 50, सहजनवां के मलूर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसके अलावा सदर तहसील के दो कर्मी भी पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों के परिजनों की कोरोना जांच कराई जाएगी। उनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।