उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसारता जा रहा है। रविवार की देर शाम आई रिपोर्ट में 10 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में संख्या बढ़कर 176 हो गई है। इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक पांडे ने किया है। उन्होंने बताया 133 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।