कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 11 कोरोना मरीज शनिवार को और मिले हैं।
उन्होंने बताया कि इनमें से दो सदर, एक सिसवा, एक रोडवेज, दो लक्ष्मीपुर, एक फरेंदा, दो हमिद नगर तथा दो कोतवाली सदर के निवासी है।
इस प्रकार अब जनपद में कोरोना के कुल मामले 475हो गए हैं l कोरोना सक्रिय मामले 172 तथा स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 297 है।