उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार की सुबह आई रिपोर्ट में नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसकी पुष्टि डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने की है। जिले में अब तक कुल 105 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक्टिव केस 46 हो गए हैं। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित कर इलाकों को सील करने की तैयारी शुरू कर दी है।