फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में कोरोना के 125 नए मामले आए सामने, इलाज के बाद 39 मरीज हुए स्वस्थ

Wed, 12 Aug 2020 07:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इलाके को सैनिटाइज करता कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार को कोरोना ने नया रिकार्ड बनाया। पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित 125 नए केस सामने आए। इन्हें लेकर जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या डेढ़ हजार को भी पार कर गई।
विज्ञापन


बिना लक्षण वाले संक्रमितों को जहां होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया, वहीं कम लक्षण या गंभीर रोगियों को लक्ष्मीपुर एलवन हॉस्पिटल एवं जिला मुख्यालय स्थित एमएमसीएच विंग में बने एल-2 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को शाम तक 1253 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 1128 निगेटिव और 125 पॉजिटिव केस हैं। इन्हें लेकर संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1537 हो गई है। इसमें 682 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं, जो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- बाजार में अबतक आ चुकी हैं कोरोना की ये चार दवाएं, इस दवा की बढ़ी है डिमांड

39 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ मिलने पर बुधवार को घर भेज दिए गए। इस तरह अब तक ठीक होने वाले मरीजों की तादाद भी अच्छी-खासी हो गई है। उन्होंने बताया कि कुल 843 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

सीएमओ ने बताया कि अब ब्लॉक स्तर की सभी सीएचसी-पीएचसी पर भी कोविड कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। वहां कोरोना जांच एवं इसके परिणाम की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा सीएमओ कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05564 240228, 9984943395 और 9044943395 पर भी सूचना दे सकते हैं। यह नंबर 24 घंटे क्रियाशील है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें