फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: कुशीनगर में एक युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 8

Sat, 23 May 2020 02:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक 32 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है। संक्रमित युवक को पहले से ही गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। इसकी पुष्टि डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवक सुकरौली क्षेत्र के पड़री गांव का रहने वाला है। यहां पिछले सप्ताह 25 से अधिक लोग मुंबई से ट्रक द्वारा गांव लौटे थे। उनमें शामिल 75 वर्षीय बुजुर्ग की बीते रविवार को सेवरही के आइसोलेशन सेंटर में मौत हो गई थी।

इसके बाद मृत व्यक्ति के परिवार के सदस्यों समेत गांव के 25 लोगों का सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।

Trending Videos
विज्ञापन

डीएम ने क्या कहा

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि शनिवार को मेडिकल कॉलेज से इस गांव के 32 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस युवक को पहले ही सेवरही के आइसोलेशन सेंटर से मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया था। इलाज के दौरान ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उन्होंने बताया कि जिले में बेलवनिया, बलुआ तकिया, पड़री, कांटी, कटाई भरपुरवा, शिवराजपुर और बिरइठ रामनगर मिश्रौली समेत कुल सात हॉटस्पॉट हैं।

बता दें कि इससे पहले एक संक्रमित किशोरी कानपुर से ट्रक से आई थी। दूसरा युवक पश्चिम बंगला से लौटा था। यहां एक कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है, वह मुंबई से ट्रक द्वारा घर आया था। मेडिकल कॉलेज में भर्ती चार पॉजिटिव भी मुंबई से ट्रक से लौटे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें