उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोरोना का कहर जारी है। सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से 25 नए पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आई है। इस प्रकार जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 572 पहुंच गई है।
कैली में भर्ती नौ मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक कुल 382 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में मृतकों की संख्या 18 तो एक्टिव मरीजों की संख्या 172 हो गई है। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
कोरोना को लेकर प्रशासनिक तंत्र सक्रिय है। जिले में कोरोना के लिए अब तक 20805 नमूना एकत्रित कर बीआरडी मेडिकल कॉलेज को जांच के लिए भेजा चुका है। इसमें से 19028 की रिपोर्ट आ चुकी है। 18456 लोग निगेटिव पाए जा चुके हैं, जबकि 572 की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आई है। प्रशासन को अभी भी 1777 नमूनों के रिपोर्ट का इंतजार है।