फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर जिला अस्पताल के एसआईसी सहित मिले 163 कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस 1905

Wed, 07 Oct 2020 11:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • तीन पुरानी मौतें अपलोड होने से मृतकों की संख्या हुई 270
  • जिले में कुल 16532 संक्रमित, स्वस्थ हुए 14357 मरीज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (एसआईसी) सहित 163 लोग मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें शहर के 90 मरीज शामिल हैं। एक संक्रमित की मौत हो गई लेकिन पोर्टल पर अपलोड न होने से स्वास्थ्य विभाग ने मौतों की संख्या शून्य जारी की है। हालांकि तीन पुरानी मौतें अपलोड होने से कुल मृतकों की संख्या 270 हो गई है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में 1334 लोग निगेटिव मिले हैं। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 16532 हो गई है। 14357 स्वस्थ हो चुके हैं। 1905 सक्रिय मरीज हैं। चौरीचौरा के मुंडेरा बाजार निवासी 40 वर्षीय एक व्यक्ति बीआरडी मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थे। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। शहर में सबसे ज्यादा शाहपुर क्षेत्र में 28 तथा  कैंट थाना क्षेत्र 27 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं।
 
बीआरडी के छह कर्मी संक्रमित
संक्रमितों में एम्स के दो डाक्टर, पीएसी बिछिया का एक सिपाही, स्वास्थ्य केंद्र, पाली के दो कर्मचारी, डीएम आवास परिसर के एक बुजुर्ग व बीआरडी के छह कर्मचारी भी शामिल हैं। इनके अलावा सुमेर सागर, मोहद्दीपुर व हरपुर में एक-एक परिवार में चार-चार लोग संक्रमित मिले हैं। सुभाष चंद्र बोस कालोनी व रुस्तमपुर में तीन-तीन, पादरी बाजार, रामजानकी नगर, हरसेवकपुर व हिरवानी लेन हुमायूंपुर में दो-दो लोग पॉजिटिव आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें