देवरिया जिले में बुधवार को 15 और लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। नए संक्रमितों को मिलाकर अब तक जनपद में कुल 510 केस मिल चुके हैं। इसमें 255 ठीक होकर घर जा चुके हैं। चार की अब तक मौत हो चुकी है। 811 नमूनों की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। वर्तमान में 251 एक्टिव केस हैं।
जिले से अब तक 9,641 नमूनों को जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें आठ हजार सात सौ 43 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को पांच लोग स्वस्थ होने पर घर भेजे गए और 452 नमूने जांच को भेजे गए।
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में दो संक्रमितों की मौत, 48 मिले नए कोरोना पॉजिटिव मरीज
नए संक्रमितों में रामनाथ देवरिया निवासी 25 वर्षीय युवक, उमानगर कालोनी निवासी 26 वर्षीय युवक, पश्चिम तिवारी टोला रूरुद्रपुर निवासी 24 वर्षीय युवक, गोला वार्ड निवासी 22 एवं 24 वर्षीय दो युवक, भभौली निवासी किशोर, नमहैया वार्ड निवासी, गोला वार्ड, अधेड़ व एक युवक शामिल है।
बरडीहा में युवक और मदारी पट्टी में चार साल का मासूम संक्रमित हुआ है। रामपुर कारखाना में एक अधेड़, एक युवक, पौरवा निवासी युवक सहित 15 लोग शामिल हैं। यह जानकारी सीएमओ डॉक्टर आलोक पांडेय ने दी।