फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में पुलिसकर्मी समेत 59 मिले कोरोना मरीज, जिले में संक्रमितों की संख्या 700 पार

Wed, 29 Jul 2020 03:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
coronavirus in india - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी समेत 59 लोग संक्रमित पाए गए। बुधवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब तक 700 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।

विज्ञापन


इनमें 424 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, 264 लोगों का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 12 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक बांसी कोतवाली में एक, पंतनगर और प्रतापनगर में एक-एक, डुमरियागंज पिपरामल में 10, इटवा क्षेत्र के पश्चिम पोस्ट, बरिहवा, इटवा कस्बा में एक-एक, खेसरहा ब्लॉक के घोसियारी में दो, बेलवा में एक, लोटन ब्लॉक के अमहवा में छह, मिठवल ब्लॉक के प्रतापनगर दो, आजाद नगर एक, पोखरभिटवा दो, बेलवा एक, नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र पुलिस लांइस में आठ, कपड़ेवाली गली तीन,धेन्सा नानकार गांव में एक, शोहरतगढ़ ब्लॉक गड़ाकुल में 10,नीवीदोहनी दो, सुभाषनगर एक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक, उसका ब्लॉक कालोनी में एक व्यक्ति का सैंपल इस संदेह के आधार पर इसलिए सैंपल भेजा गया था कि वह किसी संक्रमित के संपर्क में आए थे।

बुधवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में सभी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें