फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में स्वास्थ्य विभाग के जेई समेत मिले 29 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 205

Sat, 12 Sep 2020 05:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले में शनिवार को आई रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग के जेई समेत 29 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 20 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1835 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 2222 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 27 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शनिवार को 29 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के एक जेई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 6, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में 14, पौली ब्लॉक क्षेत्र में तीन, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में चार और बघौली ब्लॉक क्षेत्र में दो शख्स पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 20 लोग स्वस्थ्य हुए है।

अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2222 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 27 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 205 लोग एक्टिव है। 1990 लोग ठीक हो चुके है। 1835 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 4283 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो,वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें