सिद्धार्थनगर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 31 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें पुलिस और स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
जिले में अब तक 1627 संक्रमित मिले हैं। इनमें 1025 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 18 लोग सोमवार को भी ठीक होकर घर भेजे गए। वहीं 588 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 14 लोगों की जान गई है।
कोरोना संक्रमितों की तादाद में आए दिन वृद्ध हो गई है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक 12 मरीज बढ़नी ब्लॉक में पाए गए। इनमें धनौरा बुजुर्ग गांव में तीन, बढ़नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक, बढ़नी कस्बे में पांच, दुधवनिया और धनौरी गांव में एक-एक मरीज मिले। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पांच लोग संक्रमित मिले।
इनमें भीमापार, पुलिस लाइंस, गरीबपुर, न्यू थरौली कॉलोनी और सुभाष नगर वार्ड में एक-एक संक्रमित मिले। उसका बाजार के इमिलिया में तीन और मदनपुर में एक मरीज मिला। डुमरियागंज के बसडलिया और दतरंगवा में एक-एक मरीज मिले। इटवा के मधुबेनिया में दो, खुनियांव के धोबहा मुस्तकहम में दो, लोटन के परसा में एक संक्रमित मिला।
बांसी के गौतम बुद्धनगर में एक, भनवापुर के साहपारा में एक, शोहरतगढ़ के तलडिहवा में एक और एक अन्य राघवपुर में एक मरीज सहित 31 लोग संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 31 संक्रमित पाए गए हैं, उन्हें महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।