राज्यसभा सांसद संजय सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के एक मामले में आदमी पार्टी के कद्दावर नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन पर मुख्यमंत्री व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी करने का आरोप है। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि आईपीसी की धारा 505(2) के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश एसआई जितेंद्र शाही को सौंपी गई है। कोतवाली क्षेत्र के तुरकहिया निवासी राहुल शंकर दुबे एडवोकेट ने तहरीर दी।
जिसमें कहा है कि राज्यसभा संसाद आप, उनके समर्थक सभाजीत सिंह और बृजकुमारी ने सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी व अन्य को अपमानित व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।