फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर समेत प्रदेश के 196 संविदा शिक्षकों की सेवा समाप्त, अधर में लटका छात्रों का भविष्य

Thu, 23 Jul 2020 08:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों का भविष्य अधर में लटका
  • शिक्षक नहीं होने की वजह से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बंद हो जाएगी पढ़ाई 
विज्ञापन
Teacher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर समेत सूबे के नौ मेडिकल कॉलेजों के 196 संविदा शिक्षकों की सेवा समाप्त हो गई है। शिक्षकों की सेवा समाप्ति के बाद कॉलेज में पढ़ रहे सैकड़ों बच्चों के साथ ही शिक्षकों का भविष्य भी अधर में लटक गया है।

विज्ञापन


राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में पढ़ाई साल 2019 से शुरू हुई। मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों के कुल 24 स्थायी पद हैं। इन पदों पर शासन ने 12 महीने के लिए संविदा पर शिक्षकों की तैनाती की है। इनमें 12 पद एसोसिएट प्रोफेसर और 12 पद प्रवक्ता के हैं।

इसके बाद 100 छात्रों का दाखिला हुआ, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण पिछले तीन माह से पढ़ाई बंद है। ऐसे में शिक्षकों की ड्यूटी आर्सेनिक अल्बम-30 बांटने में लगा दी गई। इस बीच शिक्षक ऑनलाइन छात्रों को पढ़ाते भी रहे, लेकिन आठ जून और 30 जून को इन शिक्षकों की सेवा समाप्त हो गई।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

चार मेडिकल अफसरों की 31 जुलाई को होगी सेवा समाप्त

सेवा समाप्ति के बाद कॉलेज के प्राचार्य ने निदेशालय को पत्र भेजा, लेकिन निदेशालय ने मामले को संज्ञान में नहीं लिया। इसकी वजह से गोरखपुर के 24 शिक्षकों समेत सूबे के सभी नौ कॉलेजों के 196 शिक्षकों की सेवा समाप्त हो गई।

गोरखपुर होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी को सुचारु रखने के लिए चार होम्योपैथी मेडिकल अफसरों की तैनाती की गई है। इन डॉक्टरों की भी सेवा 31 जुलाई को समाप्त हो रही है। इनका भी नवीनीकरण नहीं हुआ तो ओपीडी भी ठप हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश होम्योपैथी संविदा शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डॉ. सत्य प्रकाश राय ने कहा कि नवीनीकरण न होने से राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों की सेवा समाप्त हो चुकी है। छात्रों का स्लेबस भी अधूरा है। शिक्षकों के न रहने से परेशानी होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें