फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों ने हैक की एडीजी जोन की सरकारी फेसबुक आईडी, ठेकेदार से रकम मांगी

Wed, 22 Jul 2020 09:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • एडीजी के निर्देश पर साइबर थाने में दर्ज हुआ केस, जांच कर रही साइबर पुलिस
  • ठेकेदार से 15 हजार रुपये की मांग की गई थी

 
विज्ञापन
एडीजी जोन दावा शेरपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी जालसाज ने एडीजी जोन दावा शेरपा की सरकारी फेसबुक आईडी हैक कर ली और बिजली विभाग के एक ठेकेदार से 15 हजार रुपये की मांग की। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी सक्रिय हुए। एडीजी के निर्देश पर बुधवार देर शाम पुलिस लाइंस स्थित साइबर थाने में केस दर्ज हुआ। साइबर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। साइबर थाने में इस तरह का पहला हाई प्रोफाइल मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


एडीजी जोन के फेसबुक एकाउंट को हैक करके रूस्तमपुर के बगहा बाबा मंदिर के पास रहने वाले अभिनव प्रताप सिंह से रुपये मांगे। अभिनव बिजली विभाग में ठेकेदारी करते हैं। इससे पहले पत्रकारिता करते थे। फ्रेंडलिस्ट में मौजूद अभिनव से जालसाज ने पहले फेसबुक मैसेंजर से हालचाल पूछा, फिर गूगल पे या पेटीएम से रुपये भेजने की बात कही। साथ ही कहा कि पूरा पैसा शाम तक वापस कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- प्रेमिका से मिलने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ा, नाराज प्रेमी ने एक को मारी गोली फिर उठा लिया ये कदम
विज्ञापन


जालसाज ने मोबाइल नंबर 7027087962 नोट कराया, फिर अपने बैंक एकाउंट से एक रुपये अभिनव के खाते में भेज दिया। लिखा कि यही नंबर है। 15 हजार रुपये तत्काल ट्रांसफर कर दें। इस पर अभिनव को शक हुआ।

विज्ञापन

पहले भी हैक हुई पुलिसवालों की फेसबुक आईडी

ठेकेदार ने इस मामले की जानकारी मोबाइल फोन से एडीजी जोन व एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ को दी। इसका संज्ञान अफसरों ने लिया तो सरकारी फेसबुक आईडी के हैक होने की जानकारी मिली। इससे हड़कंप मच गया। एडीजी ने मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।  

एडीजी जोन दावा शेरपा ने कहा कि फेसबुक एकाउंट हैक कर लोगों से रुपये मांगने की जानकारी मिली है। यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा है। निर्देश देकर साइबर थाने में केस दर्ज कराया गया है। साइबर एक्सपर्ट जांच कर रहे हैं। जल्द ही जालसाज पुलिस के गिरफ्त में होंगे। लोगों से अपील है कि कोई भी उनके नाम पर रकम मांगता है तो उन्हें फोन पर सूचना दें।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में मिले 68 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 575

जिले में पहले भी जालसाज कई पुलिसवालों का एकाउंट हैक कर चुके हैं। क्राइम ब्रांच के सिपाही सनातन सिंह का एकाउंट हैक करके पैसा मांगा जा चुका है।  
  • 15 अप्रैल 2020 को गोरखनाथ थाने के मंदिर चौकी पर तैनात सिपाही अनिल सिंह का फेसबुक एकाउंट हैक कर जालसाजों ने इमरजेंसी बताकर पार्षद दल के उपनेता व हिंदु युवा वाहिनी के महानगर संयोजक ऋषिमोहन वर्मा से बीस हजार रुपये मांगे थे।
  • 14 दिसबंर 2019 को जालसाजों ने लखनऊ के एक थाने के इंस्पेक्टर, हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता व गोला के एक भाजपा नेता का एकाउंट हैक कर रुपये मांगे थे। इंस्पेक्टर की आईडी हैक कर तीस हजार, अधिवक्ता की आईडी हैक कर बीस हजार और भाजपा नेता की आईडी हैक कर दस हजार रुपये मांगे गए थे।
  • गोरखपुर में तैनात एसडीओ विवेक सिंह की आईडी हैक कर दो लोगों से बीस व दस हजार रुपये मांगे थे। जानकारी होने पर एसडीओ ने कैंट थाने में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। इसके अलावा भाजपा नेता प्रदीप शुक्ला, शाहपुर के प्रशांत शुक्ला की आईडी हैक कर लोगों से रुपये मांगे जा चुके हैं, जिसका केस दर्ज हुआ था। इसके अलावा कई केस और हैं जब फेसबुक आईडी हैक कर जालसाजों द्वारा मैसेंजर के जरिए मैसेज कर जिले के लोगों से रुपये मांगे गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें