फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मैनुअल या ट्रैफिक लाइट, किससे नहीं लगा रहा जाम, जाने एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोहद्दीपुर का एसएसपी ने किया निरीक्षण, कई जानकारियां लीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर में जाम की समस्या के निजात के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बृहस्पतिवार रात में मोहद्दीपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक पुलिस से मैनुअल संचालन के बारे में जानकारी ली। दरअसल, पिछले तीन दिनों से दिन में मोहद्दीपुर में मैनुअल संचालन किया जा रहा है, जिससे जाम नहीं लगा है। कई और जानकारियां लेने के बाद एसएसपी लौट आए।
जानकारी के मुताबिक, जाम की समस्या के समाधान के लिए एसएसपी लगातार समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की देर शाम एसएसपी ने मोहद्दीपुर चौराहे का जायजा लिया। इस दौरान वहां उन्होंने आसपास के लोगों से यातायात के संचालन में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों से एसएसपी ने पूछा कि चौराहों पर यातायात आईटीएमएस से चलाने और मैनुअल चलाने पर किस-किस तरह बदलाव नजर आ रहा है। पुलिसकर्मियों ने कप्तान को बताया कि यातायात मैनुअल चलाने से जाम नहीं लग रहा है। जबकि, ट्रैफिक सिग्नल से लंबी कतारें लगती हैं। एसएसपी ने कहा कि लोगों की परेशानी दूर करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें