फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एशियन गेम्स के लिए एनई रेलवे की मानसी भारतीय कुश्ती टीम में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की महिला पहलवान मानसी ने एशियन गेम्स-2026 के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है। नई दिल्ली में आयोजित चयन ट्रायल में मानसी ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पराजित किया।
विज्ञापन

इस जीत के साथ उन्होंने जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय कुश्ती टीम में स्थान पक्का कर लिया। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक और नरसा के संरक्षक उदय बोरवणकर ने कहा कि मानसी की सफलता एनईआर की खेल प्रतिभाओं को मिल रहे उत्कृष्ट प्रशिक्षण व सुविधाओं का परिणाम है। इससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
इस उपलब्धि पर अपर महाप्रबंधक विनोद शुक्ल, नरसा अध्यक्ष अभय गुप्ता, कुश्ती सचिव जेपी सिंह, आनंद ऋषि श्रीवास्तव, कृष्ण चंद्र सिंह, सहायक क्रीड़ाधिकारी चंद्र विजय सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें