फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष गुप्ता हत्याकांड: गोरखपुर से तिहाड़ जेल रवाना हुए आरोपी, 26 फरवरी को सीबीआई कोर्ट में होना है पेश

Mon, 21 Feb 2022 01:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता अपने दोस्तों के साथ गोरखपुर घूमने आए थे। आरोप है कि चेकिंग के नाम पर घुसी पुलिस ने विवाद के बाद मनीष को इतनी बुरी तरह पीटा कि उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के एक होटल में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या मामले में आरोपी छह पुलिसवालों को गोरखपुर जेल से तिहाड़ जेल शिफ्ट कर दिया गया है। 26 फरवरी को उनकी पेशी नई दिल्ली की सीबीआई कोर्ट में होनी है।  

विज्ञापन


सोमवार सुबह चार बजे के करीब भारी सुरक्षा के बीच मनीष गुप्ता हत्याकांड के आरोपी दारोगा जगत नारायण सिंह, अक्षय मिश्रा और अन्य पुलिसवालों को तिहाड़ जेल के लिए रवाना किया गया। सभी छह आरोपी पुलिसकर्मियों को 26 फरवरी को दिल्ली सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही इस बहुचर्चित मामले की सुनवाई शुरू होगी।

गौरतलब है कि इस मामले में सीबीआई अपनी चार्जशीट सौंप चुकी है। सीबीआई कोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को तिहाड़ शिफ्ट करने की जिम्मेदारी गोरखपुर जेल प्रशासन को सौंपी थी। पिछले शनिवार को पहली बार आरोपी दिल्ली की सीबीआई कोर्ट में वर्चुअल तौर पर पेश हुए थे। इस दौरान मारे गए कारोबारी मनीष गुप्ता के परिवारवालों के अलावा मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम भी कोर्ट पहुंची थी।

ये है पूरा मामला

आरोप है कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर के एक होटल में आधी रात को घुसे छह पुलिसकर्मियों ने हत्या कर दी थी। मनीष अपने कुछ दोस्तों के साथ गोरखपुर घूमने आए थे। वह यहां रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे थे। आरोप है कि चेकिंग के नाम पर घुसी पुलिस ने विवाद के बाद मनीष को इतनी बुरी तरह पीटा कि उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें