फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आठ घंटे में मंगलसूत्र लूट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र में महिला को मारपीट कर मंगलसूत्र लूटने की घटना का पुलिस ने आठ घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पौहरिया निवासी राहुल यादव और निशांत उर्फ सचिन यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोला थाना क्षेत्र के कोटिया नायक गांव निवासी जानकी देवी बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे गोला कस्बे में मोबाइल ठीक कराने आई थीं। मोबाइल बनवाने के बाद वह चंद चौराहे पर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने पीछे से मारपीट कर उनके गले से मंगलसूत्र खींच लिया और भाग गए।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। जानकी देवी ने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही गोला पुलिस सक्रिय हुई और पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और अन्य साक्ष्यों के आधार पर रात में ही आरोपियों का सुराग मिल गया।
विज्ञापन

एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से मंगलसूत्र व वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

पीड़िता ने त्वरित कार्रवाई पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
घटना का इतने कम समय में पर्दाफाश होने पर पीड़िता जानकी देवी और उनके पति संजय यादव ने गोला पुलिस की सराहना की। उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें