फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मनबढ़ ने किशोरी का अपहरण मांग में भर दिया सिंदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिपराइच इलाके का मामला, अब केस वापस करने की दे रहा धमकी, वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पड़ोस में रहने वाले मनबढ़ ने किशोरी को अगवा कर लिया। खोजबीन करने पर परिजन को जानकारी हुई तो उसके घर गए। आरोप है कि मंदिर के पास समझौता करने के लिए बुलाने वाले अपहर्ता ने मां-बाप के सामने किशोरी की मांग में सिंदूर भर दिया। शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी को आपबीती सुनाई। इसके बाद आरोपी केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं।
मामला पिपराइच थाना क्षेत्र का है। परिवार के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अजय निषाद ने 24 जुलाई को उनकी 17 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। खोजबीन करने पर उन्हें जानकारी हुई तो उसके घर गई। इसके बाद बातचीत के लिए उन्हें पति के साथ गांव के मंदिर पर बुलाया गया। वहां पहुंची तो 20 लोगों के साथ आरोपी खड़ा था। उन्हें देखने के बाद उसने बेटी की मांग में सिंदूर भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने इसका वीडियो बनाया तो धमकी देने के साथ ही समझौता करने का दबाव बनाने लगा।28 जुलाई को इस मामले में उन्होंने पिपराइच थाने में केस दर्ज कराने के साथ ही घटना का वीडियाे दिया। इसके बाद आरोपी व उसके परिवार के लोग धमकी दे रहे हैं। किशोरी के मांग में सिंदूर भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें