जांच के बाद अबतक 51 फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त कराने के लिए साथ ही 37 शिक्षकों पर बीएसए की तहरीर पर राजघाट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं प्राथमिक जांच में संदिग्ध मिलने पर 30 शिक्षक निलंबित किए जा चुके हैं। इसकेे अलावा करीब 20 से अधिक शिक्षकों के खिलाफ जांच चल रही है।
इसे भी पढे़ं- 25 फर्जी शिक्षकों ने हजम किया सात करोड़ का वेतन, अब ऐसे की जाएगी रिकवरी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि फर्जी शिक्षकों के खिलाफ जांच में मानव संपदा पोर्टल और पैन कार्ड ने गोरखपुर में कई शिक्षकों को पकड़वाया है। आईटीआर जमा करने के दौरान कई शिक्षकों को अपने पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल होने की जानकारी मिली। उन्होंने शिकायत की तो आरोपी पकड़े गए। ऐसे ही मानव संपदा पोर्टल ने भी दो जगह पर एक ही दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने वाले शिक्षकों का राजफाश किया है।