फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिरफिरे ने काटा विवाहिता का गला... पीड़िता के पीछे पड़ा आरोपी; करतूतों से परेशान भोलू को पत्नी ने भी छोड़ा

Sat, 26 Jul 2025 03:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में एक सिरफिरे आशिक ने विवाहिता का गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। घायल महिला बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली में बृहस्पतिवार रात सिरफिरा आशिक भोलू उर्फ अरुण चाकू से विवाहिता का गला रेतकर भाग गया। गंभीर हालत में महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को भोर में पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिला की शादी एक साल पहले हुई थी। आरोपी भोलू उर्फ अरुण भी उसी गांव का रहने वाला है। बृहस्पतिवार रात उसने महिला के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी पर गीडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ में दबोच लिया। 

वह इलाके से भागने की फिराक में था। मुक्तिधाम से गीडा की तरफ जाते समय पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तभी उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में दाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस और हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, इस वारदात के पीछे पुराने रिश्ते के टूटने और निजी विवाद वजह हो सकती है।

करतूतों से आजिज पत्नी ने छोड़ा साथ तो विवाहिता के पीछे पड़ गया सिरफिरा
गीडा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी भोलू की शादी एक साल पहले हुई थी। घायल महिला की शादी भी उसी साल हुई थी। फिर भी भोलू विवाहिता के पीछे पड़ा रहता था। उसकी करतूतों से नाराज होकर आरोपी की पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह विवाहिता पर साथ रहने का दबाव बनाने लगा। नहीं मानी तो मायके आने पर उसका गला रेत दिया।
 

जानकारी के अनुसार, आरोपी का युवती से संबंध काफी समय से चल रहा था। इसकी चर्चा गांव में होती रहती थी। इसी बीच करीब एक वर्ष पूर्व युवती की शादी परिजनों ने दूसरे युवक से कर दी। इधर, आरोपी की शादी भी दूसरी युवती से हो गई। शादी के बाद विवाहिता कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई थी।
 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात विवाहिता कमरे में अकेले सो रही थी। आरोप है कि रात करीब नौ बजे के आसपास सिरफिरा कमरे में गया और चाकू से विवाहिता के गर्दन रेत दिया। विवाहिता चिल्लाने लगी। परिजन पहुंचे तो आरोपी भाग गया। परिजनों ने विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें