फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

Fri, 21 May 2021 03:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से बाइक आने के कारण संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, एक ही गांव के थे दोनों युवक
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में निजी काम कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। जिसमें एक की मौके पर ही ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई, तो वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बस्ती जनपद के सोनहा थानाक्षेत्र के परसा खुर्द बुजुर्ग दरियापुर जगंल टोला दुबिहवा निवासी कन्हैया पुत्र महादेव (19) गांव के ही अपने साथी राजेश पुत्र पुजारी (20) को लेकर बाइक से पथरा थाना क्षेत्र के सेहरी गांव में किसी काम से आया था।

गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे दोनों वापस अपने घर जा रहे थे। दोनों डुमरियागंज थानाक्षेत्र के टंडवा गांव के पास पहुंचे थे कि आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से बाइक आने के बाद कन्हैया का संतुलन बिगड़ गया और दोनों ट्रक के नीचे आ गए। जिससे कन्हैया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

राजेश को भी गंभीर चोट लगी। हादसा देख आसपास के लोग राजेश को इलाज के लिए बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां हालत बिगड़ने पर उसे बस्ती जिला अस्पताल भेज दिया गया।

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आए। लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया। सूचना पाकर मृतक और घायल युवकों के परिजन भी मौके पर आ गए थे।

इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने कहा कि घटना से संबंधित तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ड्राइवर हिरासत में है। ट्रक बिहार जा रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें