फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Fri, 06 Mar 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला। थाना क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी व्यक्ति की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने दूसरे गांव के एक युवक पर बाइक से टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

अजीत यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 फरवरी की शाम करीब पांच बजे उनके पिता रामहित यादव (60) सड़क पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान बाड़ीतरया गांव निवासी रोहित उर्फ गब्बर यादव ने दोपहिया वाहन से टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। हादसे में रामहित यादव जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों ने उन्हें बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि मामले में पहले ही मामला दर्ज किया गया था, अब मृत्यु होने के बाद संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें