फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लालच में शौहर ने तोड़ा 17 साल का रिश्ता, फोन पर बोला- 'तलाक, तलाक, तलाक'

Wed, 07 Oct 2020 09:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महराजगंज नगर क्षेत्र के चिऊरहा मोहल्ले की रहने वाली एक महिला को उसके पति ने फोन पर ही तलाक दे दिया। महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की, आरोपी पति को कोतवाली बुलाया गया है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि 17 साल पहले उनकी शादी हुई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन पति व उनके परिजनों की ओर से शादी के एक साल बाद दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा।

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया इन बातों से परेशान होकर मैं 15 दिन पहले अपने मायके नटवा आ गई। यहां मेरे पिता बीमार थे, उनकी देखभाल में जुटी हुई कि बीते 2 अक्तूबर को रात में पति ने फोन किया और फोन पर ही उसने तीन बार तलाक बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल सदर एके सिंह बताया कि महिला के पति को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें