किसान ने बाघ से बचाई बैलों की जान।
- फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर जिले के खड्डा से चौंकाने वाली एक खबर आ रही है। जहां एक किसान अपने बैलों को बचाने के लिए चार घंटे तक बाघ को बुध्दिमानी व साहस से सामना कर उलझाए रखा।
किसान ने आग जलाकर बाघ को पास आने से रोकेने की कोशिश जारी रखी। जैसे ही बाघ कुछ देर के लिए इधर उधर हटा मौके का फायदा उठाते हुए गाड़ी बैल को गाँव की तरफ हांक दिया, डर के चलते बैल भी अपने गाँव की ओर तीन किलोमीटर तक दौड़ते हुए घर पहुँच गए। सूचना पाते ही मौके पर हनुमानगंज थाने के एस आइ राजेन्द्र राय ने पहुंचकर आसपास की झाड़ियों में आग जलवा दिया। जिससे किसान की जान बाल-बाल बच गई।