फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 3.0: पुणे में हुई युवक की मौत, पिता ने पुतले का किया अंतिम संस्कार, कहा- यही है किस्मत

Tue, 05 May 2020 01:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र के अमहिया गांव के रणविजय उर्फ गुड्डू (32) की पुणे में बीमारी से मौत हो गई। धनाभाव और लॉकडाउन के कारण उसका शव गांव नहीं पहुंच पाया। मजबूर पिता ने गांव में पुतला बनाकर उसका अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झंगहा थाना क्षेत्र के अमहिया गांव निवासी मुनीब का बेटा रणविजय कुछ दिनों पूर्व अपने एक रिश्तेदार के साथ पुणे रोजगार की तलाश में गया था। वह पेंट-पॉलिश का काम करता था।

पिता मुनीब ने बताया कि रणविजय को कई दिनों से बुखार था। पुणे में ही उसके मामा ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार की रात में फोन पर सूचना मिली कि रणविजय की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि यही किस्मत में लिखा था तो क्या करें।
विज्ञापन


लॉकडाउन और गरीबी के कारण मुनीब ने पुणे में ही रणविजय का अंतिम संस्कार करने को कह दिया। फिर सोमवार को उन्होंने पुतले चिता में जलाकर बेटे का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें