फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में मुंबई से लौटे युवक की हुई मौत, जांच के लिए भेजा गया नमूना

Sun, 17 May 2020 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।

सार

  • कोविड 19 के प्रोटोकॉल के मुताबिक कराया गया शव का अंतिम संस्कार
  • मृतक युवक के संपर्क में आए लोगों की कराई जा रही है पहचान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के कोतवाली इलाके के कोनी गांव के 30 वर्षीय युवक की शनिवार की देर रात घर पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाल गौरव सिंह, चौकी प्रभारी तामेश्वरनाथ सत्येंद्र कुमार और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई। मेडिकल टीम ने युवक का नमूना लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं कोविड 19 के प्रोटोकॉल के मुताबिक शव का अंतिम संस्कार सम्पन्न कराया गया। जानकारी के मुताबिक युवक कुछ दिन पहले मुंबई से घर लौटा था। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि युवक की रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। युवक के संपर्क में आए लोगों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें