फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: ट्रेन की चपेट मे आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव

Sun, 21 Jun 2020 02:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार को मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बटेला डाऊन ट्रैक पर एक शख्स का शव मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार को बटेला डाऊन ट्रैक के किनारे कीमैन रमेश ने एक ट्रेन से कटा हुआ शव देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व बटेला ग्राम प्रधान चन्द्र प्रकाश चौधरी घट्नास्थल पर पहुंचे।

ग्राम प्रधान ने शख्स की पहचान इसी गांव के हरिशचंद्र (48) के रूप मे की। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई रामजीत, राजेश ने बताया कि मृतक हरिशचंद्र हम चार भाइयों, एक बहनो मे सबसे बड़ा था। औद्योगिक क्षेत्र प्लास्टिक काम्पलेक्स मे पल्लेदारी का कार्य करता था। मृतक के माता, पिता की मौत बहुत पहले हो चुकी है। मृतक अपने पीछे पत्नी सुन्दरी देवी और चार लड़के और तीन लड़कियों को छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें